Monday, 1 January 2018

chapter 5 /

     1   ब्राह्मण, क्षत्रिय,वैश्य, तीनो वर्णो का गुरु  अग्नि है| ब्राह्मण तीनो वर्णो का गुरु है| ब्राह्मण पूजनीय है | औरतो के लिए उनका गुरु उनका पति  होता है  और जो अचानक मेहमान बनकर आपके  घर आ जाता है , वो सबसे अच्छा  शिक्षक है |

  2   काटकर,तपाकर, कुटकर और पीटकर इन  चार तरीको से सोने की  पहचान  होती है  त्याग, शील, गुण, और कर्म, इन  चार तरीको से व्यक्ति  की  पहचान होती है

3   जो बुदिमान होते है  वो संकट आने पर नहीं घबराते  , लेकिन जब तक मुसीबत ना  आये तब तक जरूर  घबराते है , ताकि वो मुसीबत  का  हल ढूंढ सके|

4   एक ही माँ के गर्भ से पैदा हुए बेटे, यदि एक ही समय और नक्षत्र में हो, तब भी वह दोनों बेटे अलग -अलग  स्वाभाव के होते है  जिस प्रकार बेर के पौधे पर फल और काटे  दोनों पाए जाते है|

5  जिसे किसी की परवाह नहीं, वो न तो किसी अधिकार की मांग करता है , और न ही कोई इच्छा  रखता है  जो मुर्ख होता है  वो अच्छे शब्द नहीं कहते जो साफ  बोलते है  वो धोखेबाज  नहीं होते है|

6   बुद्धिमानो  से केवल मुर्ख लोग ही जलते है, गरीब बेवजह ही अमीर  लोगो से जलते है , तथा भाग्यवान पत्नियों से भाग्यहीन विधवाए जलती है |

7  आलस्य  करने से ज्ञान नष्ट हो जाता है, दूसरे लोगो को दिया हुआ धन अपने काम नहीं आता, खेतो में थोड़े से बीज काम नहीं आते है, उसी प्रकार सेनापति के बिना सेना कभी युद्ध नहीं जीतती |

8  व्यक्ति की आखो से उसके गुस्से का पता चलता हे, संस्कारो से उसके परिवार का पता चलता है, अच्छे  गुणों से  व्यक्ति महान बनता है, लगातार अभ्यास से ज्ञान बना रहता है |

9   केवल धनवान व्यक्ति ही धर्म की रक्षा कर सकता है ,  ज्ञान अभ्यास के द्धारा ही सुरक्षित रहता है, दया के द्धारा ही राजनीती फलती -फूलती है  तथा गुणी  पत्नी के द्धारा कुल की मयार्दा की रक्षा होती है |

10  शास्रों, पुराणों, वेदो, ब्रह्म  के ज्ञान तथा संतो की वाणी को यदि कोई  झूठा कहकर अपमानित करता है,  तो वह इस संसार में कभी सुखी नहीं रह सकता है  |

11  अच्छे  आचरण से दुर्गति दूर होती है , उत्तम ज्ञान से अज्ञान नष्ट होता है , दान करने से गरीबी नहीं आती है , तथा आत्मविश्वास से भय का नाश होता है |

12   मनुष्यो  में सबसे बड़ी बीमारी है  कामवासना, किसी के प्रति अँधा लगाव नहीं करना चाहिए, गुस्सा मनुष्य को  हर समय जलाता है, जो ज्ञानवान है  वही  इस संसार में सुखी है  |

13   मनुष्य इस संसार में अकेला हे, इस संसार में कोई भी उसके साथ नहीं है , व्यक्ति के जीवन में अच्छा हो या बुरा हो उसे अकेले ही भुगतना पड़ेगा, बुरे वक्त  में  कोई भी आपका साथ नहीं देता है |

14  जो ब्रह्म ज्ञानी है , वह कभी स्वर्ग को पाने की इच्छा  नहीं रखता है , ताकतवर व्यक्ति के लिए जीवन का कोई मूल्य नहीं, वह हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहता है , जो मनुष्य इन्द्रियों को काबू में रख सकता है,  उसके लिए  औरत की सुंदरता का कोई महत्व नहीं है |

15  घर में रहने वाले व्यक्ति का सच्चा दोस्त उसकी  पत्नी है, विदेश में रहने व्यक्ति के लिए उसका ज्ञान ही महत्वपूर्ण है , जो बीमार है  उसका सच्चा दोस्त दवाइयाँ है, मरे हुए व्यक्ति का सच्चा दोस्त उसके द्धारा किये गए अच्छे  कार्य है |

16   जिस व्यक्ति का पेट भरा हुआ  हे उसे क्या भोजन करवाना, बादलो  का पानी समुंद्र में जाने से क्या लाभ,  जो धनवान हे उसे क्या दान देना , उसी प्रकार सूर्य  के होते हुए  दीपक जलाना व्यर्थ  है |

17   साफ पानी केवल आसमान से ही आता है , सबसे बड़ा बल  हमारे  अंदर ही है जिसे आत्मविश्वास कहते है, भोजन की जगह कोई दूसरा पदार्थ  नहीं ले सकते, उसी प्रकार आखो का प्रकाश सूर्य से भी महत्वपूर्ण है |

18 मनुष्य केवल वही चाहता है जो उसके पास नहीं है , गरीब आदमी धन चाहता है , पशु-पक्षी बोलना चाहते है , हर व्यक्ति को स्वर्ग की कामना है, उसी प्रकार स्वर्ग में जो देवता है  वो मोक्ष चाहता है |

19  इस दुनिया में सबसे ऊपर और सबसे महत्वपूर्ण केवल सत्य है , सत्य शक्ति  है , सत्य पर धरती टिकी  हुई  है , सत्य के  कारण सूर्य में तेज है  , उसी प्रकार सत्य के कारण ही हवा बहती हुई दिखाई नहीं देती है |

20    धन कभी भी स्थिर नहीं रहता है, मनुष्य की मृत्यु निश्चित है , जीवन और पदार्थ सभी कुछ एक दिन नष्ट हो जाएगा लेकिन धर्म और सत्य  हमेशा रहेंगे , इसी लिए मनुष्य को धर्म के कार्य करने चाहिए |

21 ये चार लोग बिना किसी कारण के लोगो के काम बिगाड़ देते हे , ये है - मनुष्यो में नाई , पक्षियों में गीदड़ , तथा औरतो में मालिन को शरारती माना गया है |

22   जन्म देने वाले माँ-पिता, जनेऊ धारण करवाने वाले पुरोहित ब्राह्मण , शिक्षा देने वाला गुरु,  आपकी रक्षा करने वाला व्यक्ति , ये सभी पिता के समान होते हे |  इन सभी का पिता के समान ही आदर करना चाहिए |

23   गुरु की पत्नी , दोस्त की पत्नी , पत्नी की माता , राजा की पत्नी , इन सभी को अपनी माँ के समान ही मानना चाहिए ,  इन सभी को बुरी नजर से नहीं देखना चाहिए , इनका अपनी माता के समान ही आदर - सम्मान करना चाहिए |

















                           

Chapter 4 / चौथा अध्याय

1 बच्चो के जन्म लेने से पहले ही भगवान ये निर्धारित कर देते हें, की उसकी मृत्यु कब होगी , केसे होगी , और कहा होंगी । व्यक्ति के अच्छे - बुरे कर्म तथा व्यक्ति द्वारा प्राप्त विद्या , व्यक्ति को समाज में कितना सम्मान मिलेगा, ये सभी बाते पूर्व निर्धारित होती हें।

2 जब परिवार का एक सदस्य साधु बन जाता हे, तो परिवार का ये दायित्व हे की उसका सम्मान करे। , उस परिवार को गर्व करना चाहिए। मनुष्य को सांसारिक कर्मो को करके भी न किया , ऐसा मानना चाहिए  ।

3 केवल देखने से मछली अपनी संतान की परवरिश करती हे, कछुआ ध्यान लगाकर अपने बच्चो को पलता हे , पक्षी अन्डो को छूकर अपनी संतान का ध्यान रखती हे, उसी प्रकार अच्छे व्यक्ति के साथ रहने से आपका कल्याण हो जाता हे।

4 व्यक्ति का शरीर जब स्वस्थ हो, और उसे कोई रोग न हो, तो उसे यात्रा , दान - पुण्य , सत्संग , पूजा - पाठ , आदि करना चाहिए। शरीर को जब रोग हो जाता हे, तो मनुष्य कुछ भी नही कर सकता हे।

5 विद्या , कामधेनु गाय की तरह होती हे, जो मनुष्य की हर इच्छा को पूरा कर सकती हे, विद्या को प्राप्त करने वाले व्यक्ति को तत्काल फल मिल जाता हें, मुसीबत में माँ के सामान होती हें , विद्या ।

6 हजारो गुणहीन पुत्रो से अच्छा हे, की एक पुत्र ही हो लकिन गुणवान हो, । जिस प्रकार हजारो तारे मिलकर भी रात का अँधेरा दूर नही कर सकते हे लकिन एक अकेला चन्द्रमा पूरी रात को शीतल कर देता हे।

7 इस श्लोक में लिखा गया हे की,  मुर्ख बेटा यदि पैदा हो जाये, तो उसका पैदा होते ही मर जाना अच्छा हे , क्योकि मृत्यु की पीड़ा थोड़े समय रहती हे । , लेकिन यदि मुर्ख बेटा जीवन भर माँ-पिता के साथ रहता हे, तो वह केवल दुःख ही देता हे।

8 नीच मनुष्य के घर नौकरी करना, जहाँ आजीविका का साधन न हो, जहाँ बासी खाना मिलता हो, बिना बात लड़ाई करने वाली पत्नी , मुर्ख बेटा , तथा विधवा लड़की , ये छह बाते व्यक्ति को हर समय दुःख पहुचाती हें।

9 यदि पुत्र बुद्धिमान न हो तो , वो एक दूध न देने वाली गाय के समान हे, जिसका कोई मतलब नही हे। यदि पुत्र अपने माँ-पिता की सेवा न कर सके , तो उस पुत्र का क्या लाभ ? , पुत्र ऐसा होना चाहिए , जो बुद्धिमान हो और माँ-पिता की सेवा करने वाला हो।

10 व्यक्ति को इस दुनिया में संस्कारी पुत्र , पतिव्रता पत्नी , और महान संतो के साथ रहने से ही सांसारिक सुख मिल सकता हे।

11 जो व्यक्ति किसी कार्य को एक बार कहता हे, और उसे करता हे, वही महान होता हे। जिस प्रकार राजा एक बार आदेश देता हे, पंडित एक बार सलाह  देते हे, और माँ-पिता अपनी लड़की की शादी एक बार कर सकते हे।

12 तपस्या केवल एकेले की जाती हे , पढाई दो लोग मिलकर करते हे, गाना गाने  के लिए तीन लोगो की जरुरत होती हे, यात्रा पर चार लोग जाते हे , खेत को बौने के समय पांच लोग काफी हे , उसी प्रकार यूद्ध के समय जितने ज्यादा लोग हो उतना अच्छा हे।

13 जिस परिवार में बेटा नहीं, वो परिवार आगे नहीं बढ़ सकता हे अर्थात उसका वंश नष्ट हो जाता हे मुर्ख व्यक्ति न तो सुख को समझ सकता हे और न ही दुःख को इस दुनिया में गरीबी सबसे बड़ा दुःख हे किसी महान व्यक्ति ने कहा था की  आप गरीब पैदा होते इसमें आपकी कोई गलती नहीं हे लेकिन आप गरीब ही मर जाते हे इसमें आपकी बहुत बड़ी गलती हे

14 अच्छा भोजन ज्यादा खाने से भी तबियत ख़राब हो जाती है, बुद्धिमान व्यक्ति को अपना अपमान सहन नहीं होता है, लगातार अभ्यास न करने से ज्ञान समाप्त हो जाता है गरीब व्यक्ति को किसी भी समारोह में नहीं जाना चाहिए क्योकि वहा  उसका अपमान ही  होगा  एक बूढ़े व्यक्ति को युवा लड़की से शादी नहीं करनी चाहिए, दोनों का जीवन नर्क हो जाता है |

15  जो धर्म दया भाव नहीं सिखाता वह अधर्म है, जिस गुरु के पास विद्या  नहीं उसके पास नहीं जाना चाहिये, जिस प्रकार  हमेशा झगड़ा करने वाली पत्नी का कोई लाभ नहीं, उसी प्रकार मुसीबत में साथ न देने वाले भाइयो का कोई लाभ नहीं |

16  लगातार पेदल यात्रा करने वाले लोग, दोडने का अभ्यास न करने वाले घोड़े, युवती जो मैथुन नहीं करती, ये सभी असमय ही बूढ़े हो जाते  है  कपड़ो को भी बहुत देर तक धुप में नहीं रखना चाहिए |

17  व्यक्ति को समझदार होकर जीवन बिताना चाहिए | हम सब को ये सोचना चाहिए कि  हमारे मित्र कितने है  हमारा समय केसा चल रहा है - अच्छा  या बुरा, हम किस घर में रह रहे है, हमारी आय  कितनी है, मै कोन हु  इस संसार में क्यों आया हूँ, और मेरी शक्ति कितनी  है |

18  व्यक्ति की दो जातियां होती है, एक जब  वे जन्म लेते है,  और दूसरा जब वे अपनी  शिक्षा प्रारम्भ करते है,  इन व्यक्तियों का इष्टदेव अग्नि है, जो बुद्धिमान है वो ईश्वर  को इस संसार के कण कण में देखता है, और जो अल्प बुद्धि है वो भगवान को पत्थर में देखता है |     




chapter 6 /

1  धर्मशास्त्रों  और संतो की वाणी को सुनकर  भी व्यक्ति  धर्म का ज्ञाता हो सकता है, इसलिए बुद्धिमान और धार्मिक व्यक्ति के साथ में रहना चाहि...