Wednesday, 23 January 2019

chapter 6 /

1  धर्मशास्त्रों  और संतो की वाणी को सुनकर  भी व्यक्ति  धर्म का ज्ञाता हो सकता है, इसलिए बुद्धिमान और धार्मिक व्यक्ति के साथ में रहना चाहिए, तथा उनकी बाते सुननी  चाहिए , हो सकता है की धर्म की बाते सुनकर भी मनुष्य को मोक्ष प्राप्त हो जाए |

1  By listening to the words of scriptures and saints, one can also be a knower of religion, therefore, should be with the intelligent and religious person, and listen to them, maybe even listening to the words of religion can lead to salvation.

2  पक्षियों में कौआ  नीच व्यवहार करने वाला होता है, पशुओ में कुत्ता नीच स्वभाव का होता है , उसी प्रकार साधुओ में वह चांडाल होता हे जो धर्म को छोड़कर अधर्म के कार्य करने लग जाता है  |

2 The crow is behaving in a lowly manner in birds, a dog is in a lowly nature, in the same way, in a sadhu, it is a chandal, which is leaving the religion and doing the work of unrighteousness.

3  ताम्बे को नीम्बू  से ही साफ कर सकते है, कांसे के बर्तन के लिए राख काम में आती है , स्त्री की शुद्धि के लिए रजोदर्शन में  है , उसी प्रकार नदी की शुद्धि उसके तेज बहने से होती है |

3 Copper can be cleaned with lemon only, ashes are used for bronze utensils, in sunlight for the purification of the woman, in the same way the purification of the river is due to its rapid flowing effect.

4  प्रधानमंत्री को देश में घूम-घूम  कर लोगो के सुख-दुःख को देखना चाहिए , ब्राहमण को भी घूमना चाहिए ताकि उसके यजमान बढ़ते रहे , साधु को भी एक स्थान पर ज्यादा समय नहीं रुकना चाहिए, क्योकि अगर वह  रुकेगा तो उसके अंदर मोह आ जायेगा , एक पतिव्रता पत्नी को कभी भी इधर - उधर  बिना किसी काम के नहीं घूमना चाहिए |

4  The Prime Minister should see the happiness and misery of the people by roaming around the country, Brahmans should also walk so that their hosts continued to grow, the sadhu should not stay in one place for too long, because if he stops, the temptation will come inside him. A paternal wife should never wander around and without any work.

5  कलयुग में जो धनवान है  उसका ही सम्मान किया जाता है , धनवान के ही सभी मित्र होते हे, आज की दुनिया में धनवान को ही  बुद्धिमान माना  जाता है  |

 5 The person who is rich in Kali-Yuga is honored only, all the friends of the rich are in the world, the wealthy in this world is considered as wise only.

6  भाग्य जन्म से पहले ही निर्धारित होता हे, जैसा भाग्य होता है  वैसी ही मनुष्य की सोच बन जाती है , सोच के अनुसार ही वह  नौकरी और व्यापार करता हे, नौकरी और व्यापार के अनुसार ही उसके साथी और सहयोगी बनते है |


















Monday, 1 January 2018

chapter 5 /

     1   ब्राह्मण, क्षत्रिय,वैश्य, तीनो वर्णो का गुरु  अग्नि है| ब्राह्मण तीनो वर्णो का गुरु है| ब्राह्मण पूजनीय है | औरतो के लिए उनका गुरु उनका पति  होता है  और जो अचानक मेहमान बनकर आपके  घर आ जाता है , वो सबसे अच्छा  शिक्षक है |

  2   काटकर,तपाकर, कुटकर और पीटकर इन  चार तरीको से सोने की  पहचान  होती है  त्याग, शील, गुण, और कर्म, इन  चार तरीको से व्यक्ति  की  पहचान होती है

3   जो बुदिमान होते है  वो संकट आने पर नहीं घबराते  , लेकिन जब तक मुसीबत ना  आये तब तक जरूर  घबराते है , ताकि वो मुसीबत  का  हल ढूंढ सके|

4   एक ही माँ के गर्भ से पैदा हुए बेटे, यदि एक ही समय और नक्षत्र में हो, तब भी वह दोनों बेटे अलग -अलग  स्वाभाव के होते है  जिस प्रकार बेर के पौधे पर फल और काटे  दोनों पाए जाते है|

5  जिसे किसी की परवाह नहीं, वो न तो किसी अधिकार की मांग करता है , और न ही कोई इच्छा  रखता है  जो मुर्ख होता है  वो अच्छे शब्द नहीं कहते जो साफ  बोलते है  वो धोखेबाज  नहीं होते है|

6   बुद्धिमानो  से केवल मुर्ख लोग ही जलते है, गरीब बेवजह ही अमीर  लोगो से जलते है , तथा भाग्यवान पत्नियों से भाग्यहीन विधवाए जलती है |

7  आलस्य  करने से ज्ञान नष्ट हो जाता है, दूसरे लोगो को दिया हुआ धन अपने काम नहीं आता, खेतो में थोड़े से बीज काम नहीं आते है, उसी प्रकार सेनापति के बिना सेना कभी युद्ध नहीं जीतती |

8  व्यक्ति की आखो से उसके गुस्से का पता चलता हे, संस्कारो से उसके परिवार का पता चलता है, अच्छे  गुणों से  व्यक्ति महान बनता है, लगातार अभ्यास से ज्ञान बना रहता है |

9   केवल धनवान व्यक्ति ही धर्म की रक्षा कर सकता है ,  ज्ञान अभ्यास के द्धारा ही सुरक्षित रहता है, दया के द्धारा ही राजनीती फलती -फूलती है  तथा गुणी  पत्नी के द्धारा कुल की मयार्दा की रक्षा होती है |

10  शास्रों, पुराणों, वेदो, ब्रह्म  के ज्ञान तथा संतो की वाणी को यदि कोई  झूठा कहकर अपमानित करता है,  तो वह इस संसार में कभी सुखी नहीं रह सकता है  |

11  अच्छे  आचरण से दुर्गति दूर होती है , उत्तम ज्ञान से अज्ञान नष्ट होता है , दान करने से गरीबी नहीं आती है , तथा आत्मविश्वास से भय का नाश होता है |

12   मनुष्यो  में सबसे बड़ी बीमारी है  कामवासना, किसी के प्रति अँधा लगाव नहीं करना चाहिए, गुस्सा मनुष्य को  हर समय जलाता है, जो ज्ञानवान है  वही  इस संसार में सुखी है  |

13   मनुष्य इस संसार में अकेला हे, इस संसार में कोई भी उसके साथ नहीं है , व्यक्ति के जीवन में अच्छा हो या बुरा हो उसे अकेले ही भुगतना पड़ेगा, बुरे वक्त  में  कोई भी आपका साथ नहीं देता है |

14  जो ब्रह्म ज्ञानी है , वह कभी स्वर्ग को पाने की इच्छा  नहीं रखता है , ताकतवर व्यक्ति के लिए जीवन का कोई मूल्य नहीं, वह हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहता है , जो मनुष्य इन्द्रियों को काबू में रख सकता है,  उसके लिए  औरत की सुंदरता का कोई महत्व नहीं है |

15  घर में रहने वाले व्यक्ति का सच्चा दोस्त उसकी  पत्नी है, विदेश में रहने व्यक्ति के लिए उसका ज्ञान ही महत्वपूर्ण है , जो बीमार है  उसका सच्चा दोस्त दवाइयाँ है, मरे हुए व्यक्ति का सच्चा दोस्त उसके द्धारा किये गए अच्छे  कार्य है |

16   जिस व्यक्ति का पेट भरा हुआ  हे उसे क्या भोजन करवाना, बादलो  का पानी समुंद्र में जाने से क्या लाभ,  जो धनवान हे उसे क्या दान देना , उसी प्रकार सूर्य  के होते हुए  दीपक जलाना व्यर्थ  है |

17   साफ पानी केवल आसमान से ही आता है , सबसे बड़ा बल  हमारे  अंदर ही है जिसे आत्मविश्वास कहते है, भोजन की जगह कोई दूसरा पदार्थ  नहीं ले सकते, उसी प्रकार आखो का प्रकाश सूर्य से भी महत्वपूर्ण है |

18 मनुष्य केवल वही चाहता है जो उसके पास नहीं है , गरीब आदमी धन चाहता है , पशु-पक्षी बोलना चाहते है , हर व्यक्ति को स्वर्ग की कामना है, उसी प्रकार स्वर्ग में जो देवता है  वो मोक्ष चाहता है |

19  इस दुनिया में सबसे ऊपर और सबसे महत्वपूर्ण केवल सत्य है , सत्य शक्ति  है , सत्य पर धरती टिकी  हुई  है , सत्य के  कारण सूर्य में तेज है  , उसी प्रकार सत्य के कारण ही हवा बहती हुई दिखाई नहीं देती है |

20    धन कभी भी स्थिर नहीं रहता है, मनुष्य की मृत्यु निश्चित है , जीवन और पदार्थ सभी कुछ एक दिन नष्ट हो जाएगा लेकिन धर्म और सत्य  हमेशा रहेंगे , इसी लिए मनुष्य को धर्म के कार्य करने चाहिए |

21 ये चार लोग बिना किसी कारण के लोगो के काम बिगाड़ देते हे , ये है - मनुष्यो में नाई , पक्षियों में गीदड़ , तथा औरतो में मालिन को शरारती माना गया है |

22   जन्म देने वाले माँ-पिता, जनेऊ धारण करवाने वाले पुरोहित ब्राह्मण , शिक्षा देने वाला गुरु,  आपकी रक्षा करने वाला व्यक्ति , ये सभी पिता के समान होते हे |  इन सभी का पिता के समान ही आदर करना चाहिए |

23   गुरु की पत्नी , दोस्त की पत्नी , पत्नी की माता , राजा की पत्नी , इन सभी को अपनी माँ के समान ही मानना चाहिए ,  इन सभी को बुरी नजर से नहीं देखना चाहिए , इनका अपनी माता के समान ही आदर - सम्मान करना चाहिए |

















                           

Chapter 4 / चौथा अध्याय

1 बच्चो के जन्म लेने से पहले ही भगवान ये निर्धारित कर देते हें, की उसकी मृत्यु कब होगी , केसे होगी , और कहा होंगी । व्यक्ति के अच्छे - बुरे कर्म तथा व्यक्ति द्वारा प्राप्त विद्या , व्यक्ति को समाज में कितना सम्मान मिलेगा, ये सभी बाते पूर्व निर्धारित होती हें।

2 जब परिवार का एक सदस्य साधु बन जाता हे, तो परिवार का ये दायित्व हे की उसका सम्मान करे। , उस परिवार को गर्व करना चाहिए। मनुष्य को सांसारिक कर्मो को करके भी न किया , ऐसा मानना चाहिए  ।

3 केवल देखने से मछली अपनी संतान की परवरिश करती हे, कछुआ ध्यान लगाकर अपने बच्चो को पलता हे , पक्षी अन्डो को छूकर अपनी संतान का ध्यान रखती हे, उसी प्रकार अच्छे व्यक्ति के साथ रहने से आपका कल्याण हो जाता हे।

4 व्यक्ति का शरीर जब स्वस्थ हो, और उसे कोई रोग न हो, तो उसे यात्रा , दान - पुण्य , सत्संग , पूजा - पाठ , आदि करना चाहिए। शरीर को जब रोग हो जाता हे, तो मनुष्य कुछ भी नही कर सकता हे।

5 विद्या , कामधेनु गाय की तरह होती हे, जो मनुष्य की हर इच्छा को पूरा कर सकती हे, विद्या को प्राप्त करने वाले व्यक्ति को तत्काल फल मिल जाता हें, मुसीबत में माँ के सामान होती हें , विद्या ।

6 हजारो गुणहीन पुत्रो से अच्छा हे, की एक पुत्र ही हो लकिन गुणवान हो, । जिस प्रकार हजारो तारे मिलकर भी रात का अँधेरा दूर नही कर सकते हे लकिन एक अकेला चन्द्रमा पूरी रात को शीतल कर देता हे।

7 इस श्लोक में लिखा गया हे की,  मुर्ख बेटा यदि पैदा हो जाये, तो उसका पैदा होते ही मर जाना अच्छा हे , क्योकि मृत्यु की पीड़ा थोड़े समय रहती हे । , लेकिन यदि मुर्ख बेटा जीवन भर माँ-पिता के साथ रहता हे, तो वह केवल दुःख ही देता हे।

8 नीच मनुष्य के घर नौकरी करना, जहाँ आजीविका का साधन न हो, जहाँ बासी खाना मिलता हो, बिना बात लड़ाई करने वाली पत्नी , मुर्ख बेटा , तथा विधवा लड़की , ये छह बाते व्यक्ति को हर समय दुःख पहुचाती हें।

9 यदि पुत्र बुद्धिमान न हो तो , वो एक दूध न देने वाली गाय के समान हे, जिसका कोई मतलब नही हे। यदि पुत्र अपने माँ-पिता की सेवा न कर सके , तो उस पुत्र का क्या लाभ ? , पुत्र ऐसा होना चाहिए , जो बुद्धिमान हो और माँ-पिता की सेवा करने वाला हो।

10 व्यक्ति को इस दुनिया में संस्कारी पुत्र , पतिव्रता पत्नी , और महान संतो के साथ रहने से ही सांसारिक सुख मिल सकता हे।

11 जो व्यक्ति किसी कार्य को एक बार कहता हे, और उसे करता हे, वही महान होता हे। जिस प्रकार राजा एक बार आदेश देता हे, पंडित एक बार सलाह  देते हे, और माँ-पिता अपनी लड़की की शादी एक बार कर सकते हे।

12 तपस्या केवल एकेले की जाती हे , पढाई दो लोग मिलकर करते हे, गाना गाने  के लिए तीन लोगो की जरुरत होती हे, यात्रा पर चार लोग जाते हे , खेत को बौने के समय पांच लोग काफी हे , उसी प्रकार यूद्ध के समय जितने ज्यादा लोग हो उतना अच्छा हे।

13 जिस परिवार में बेटा नहीं, वो परिवार आगे नहीं बढ़ सकता हे अर्थात उसका वंश नष्ट हो जाता हे मुर्ख व्यक्ति न तो सुख को समझ सकता हे और न ही दुःख को इस दुनिया में गरीबी सबसे बड़ा दुःख हे किसी महान व्यक्ति ने कहा था की  आप गरीब पैदा होते इसमें आपकी कोई गलती नहीं हे लेकिन आप गरीब ही मर जाते हे इसमें आपकी बहुत बड़ी गलती हे

14 अच्छा भोजन ज्यादा खाने से भी तबियत ख़राब हो जाती है, बुद्धिमान व्यक्ति को अपना अपमान सहन नहीं होता है, लगातार अभ्यास न करने से ज्ञान समाप्त हो जाता है गरीब व्यक्ति को किसी भी समारोह में नहीं जाना चाहिए क्योकि वहा  उसका अपमान ही  होगा  एक बूढ़े व्यक्ति को युवा लड़की से शादी नहीं करनी चाहिए, दोनों का जीवन नर्क हो जाता है |

15  जो धर्म दया भाव नहीं सिखाता वह अधर्म है, जिस गुरु के पास विद्या  नहीं उसके पास नहीं जाना चाहिये, जिस प्रकार  हमेशा झगड़ा करने वाली पत्नी का कोई लाभ नहीं, उसी प्रकार मुसीबत में साथ न देने वाले भाइयो का कोई लाभ नहीं |

16  लगातार पेदल यात्रा करने वाले लोग, दोडने का अभ्यास न करने वाले घोड़े, युवती जो मैथुन नहीं करती, ये सभी असमय ही बूढ़े हो जाते  है  कपड़ो को भी बहुत देर तक धुप में नहीं रखना चाहिए |

17  व्यक्ति को समझदार होकर जीवन बिताना चाहिए | हम सब को ये सोचना चाहिए कि  हमारे मित्र कितने है  हमारा समय केसा चल रहा है - अच्छा  या बुरा, हम किस घर में रह रहे है, हमारी आय  कितनी है, मै कोन हु  इस संसार में क्यों आया हूँ, और मेरी शक्ति कितनी  है |

18  व्यक्ति की दो जातियां होती है, एक जब  वे जन्म लेते है,  और दूसरा जब वे अपनी  शिक्षा प्रारम्भ करते है,  इन व्यक्तियों का इष्टदेव अग्नि है, जो बुद्धिमान है वो ईश्वर  को इस संसार के कण कण में देखता है, और जो अल्प बुद्धि है वो भगवान को पत्थर में देखता है |     




Wednesday, 20 December 2017

Chapter 3 / तीसरा अध्याय

1 प्रत्येक घर में कोई न कोई दोष् होता हे, प्रत्येक व्यक्ति को कभी न कभी रोग होता हे, लोग मुसीबत में भी पड़ते हे, इस दुनिया में सबको हमेशा सुख नही मिलता।

1 Every house has some kind of dosage, every person has a disease, sometimes people are in trouble, everyone in this world does not always get happiness.

2 व्यवहार से व्यक्ति के परिवार का , बात करने से उसके देश (स्थान) का पता चलता हे, भावनाओ से प्रेम तथा शरीर से व्यक्ति ने कितना भोजन किया हे उसका पता चलता हे।

2 The person's family can be traced from the behavior., By talking, his country (place) knows, love can be detected by emotion, and how much food has been done by the person from his body. 

3 अपनी बेटी की शादी अच्छे परिवार में करनी चाहिए, अपने बेटे को अच्छी सिख देनी चाहिए, अपने दुश्मन को षडयंत्र में फसा दो तथा अपने मित्र को धर्म के कार्यो में लगा दो।

3 Your daughter should marry in a good family, give good education to her son, get your enemy trapped in conspiracy and put your friend in the works of religion.

4 साप और बुरे व्यक्ति मेसे साँप के साथ रहना अच्छा हे, क्यों की साँप आपको केवल तब कटेगा जब उसे खतरा हो लेकिन बुरा व्यक्ति तो आपको  कभी भी नुकसान पंहुचा सकता हे।

4 It is good to be with a snake rather than a bad person, because the snake will only cut you when it is threatened but the bad person can ever harm you.

5 बड़े प्रतिष्ठित व्यक्ति अपने आस- पास उच्च कुल के लोगो को इसलिए रखते हे क्योंकी वे उच्च कुल के लोग न तो अच्छे समय में , न मध्यम समय में और न ही बुरे समय में छोड़कर जाते हे।

5 The great dignitaries keep the people of the higher cast around them, because they do not leave the people of the higher castes either in good time, in the medium times or in bad times.

6 गंभीर सागर भी प्रलय अथार्त विपत्ति आने पर अपनी मर्यादा छोड़कर जमीन (स्थल) को डुबो देते हे, लकिन जो साधू होते हे वे विपत्ति आने पर भी अपनी मर्यादा को नही छोडते हें।

6 The severe ocean also leaves its limits when it comes to the catastrophe, but saint  does not leave its limitations even after the calamity that happens.

7 मुर्ख व्यक्ति को कभी साथ नही रखना चाहिए क्योंकी दो पैरो का होने पर भी वह पशु ही हे। मुर्ख व्यक्ति अपने गंदे बोल से हमें दुखी करता हे इसीलिए उसको छोड़ देना चाहिए। 

7 The foolish person should never be together, because he is like a beast. The foolish person makes us sad because of his dirty speech, so that should be left to him.

8 अच्छे परिवार में जन्म लेने वाला व्यक्ति जिसके पास रूप भी हो और यदि वह ज्ञानवान न हो तो वह किंशुक के फ़ुल के समान हे जो सुन्दर तो हे किन्तु खुशबु न होने के करण उसकी और कोई ध्यान नही देता हे।

8 The person who is born in a good family who has a good face and if he is not knowledgeable then it is like a flower of kinshuk that is beautiful but that does not give any attention to him due to not having a scent.

9 मधुर स्वर के कारण कोयल प्रिय लगती हे, पत्नी की सच्ची सुन्दरता अपने पति के साथ रहने में होती हे, विद्या कुरूपो का रूप होती हे , क्षमा करना ही तपस्वी की महानता होती हे।

9 Due to the sweet tone, Koyal seems to be dear, that the true beauty of the wife is to live with her husband, Education is the wealth of ugly man. forgiveness is the greatness of asceticism.

10 पुरे परिवार  के लिए एक व्यक्ति का त्याग उचित हे, पुरे गांव के लिए एक परिवार का त्याग उचित हे, देश के लिए पुरे गाँव का त्याग उचित हे, किन्तु यदि अपने आप के लिए पुरे संसार का त्याग कर देना चाहिए। 

10 For the entire family, it is appropriate to sacrifice one person, it is appropriate to sacrifice a family for the entire village, it is appropriate to sacrifice the entire village for the country, but if you have to sacrifice the whole world for yourself.

11 जो मेहनत करते हें वो गरीब नही होते हें, भगवान् का नाम लेने वाले व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते हें, चुप रहने वाले व्यक्ति के साथ कोई झगडा नही होता हे, जागरूक रहने वाले व्यक्ति को कभी डर  नही लगता हें।

11 Those who work hard, they are not poor, the sins of the person who takes the name of God are destroyed, there is no quarrel with the person who lives in silence, the person who is conscious is never afraid.

12 अति हमेशा बुरी होती हें। रावण ने बहुत सुन्दर होने के कारण सीता हरण किया , राजा बलि अपने दान के स्वभाव की अति के कारण और रावण के अहंकार में अति के कारण उसका सर्वनाश हुआ।

12 Ravan kidnapped Sita due to being beautiful, Raja Bali had lost the state due to the excessive nature of his donation, and due to the pride of Ravan, his family was destroyed.

13 बुद्धिमान लोगो के लिए कोई  कार्य कठिन नही होता , व्यापार में दुरि मह्त्व नही रखती , जो बुद्धिमान हे वो कही पर भी रह सकता हे, जो मिठा बोलते हे उनके दुश्मन नही  होते।

13 No task is difficult for the intelligent people, there is no distinction in business, which is wise, they can live on anything, those who speak sweet are not their enemies.

14 वन में केवल एक सुगन्धित फुल होने से वह महक उठता हे, उसी प्रकार से परिवार में एक गुणवान पुत्र होने से वह परिवार भाग्यशाली हो जाता हे।

14 With only one fragrant flower in the forest, that fragrance arises, in the same way being a virtuous son in the family, that family becomes fortunate.

15 सुखा जलता हुआ पेड़ सारे जंगल को जलाकर नष्ट कर देता हे, उसी प्रकार एक कुल कलंक पुरे परिवार को नष्ट कर देता हे ।

15 Dried burning tree burns and destroys all the forests,  one bad  son destroys the entire family.

16 अकेला चाँद काली रात को शीतल और खुशनुमा बनाता हे, उसी प्रकार एक बुद्धिमान तथा गुणी पुत्र पुरे परिवार का नाम रौशन कर देता हे।

16 The lonely moon makes black night cold and pleasant, in the same way, a wise and virtuous son makes the name of the entire family bright.

17 परिवार में दुःख और शोक लाने वाले ज्यादा पुत्रो से अच्छा हे की , परिवार में एक पुत्र हो जो परिवार में खुशिया लाये।

17 There is one son in the family who brings happiness to the family, who are better than many sons who bring sorrow and mourning in the family.

18 अपने बच्चो से कैसा व्यवहार करना चाहिए , ये यहां बताया गया हे। पांच साल तक बच्चो को प्यार करे , पंद्रह साल का होने तक उसे कठोर अनुशासन का जीवन दे क्योकि यही उम्र सिखने और चरित्र निर्माण की होती हे। सोलहवे वर्ष का होने पर उसे दोस्त जेसे बना ले और उसे केवल सलाह देना चाहिये।

18 Here's how to treat your children. Love the children for five years, give life to harsh discipline until fifteen years, because this is the age teaching and character creation. When he is 16, he should make a friend and he should only give advice.

19 भूकम्प के समय , आक्रमण के समय , अकाल पड़ने के समय और बुरे लोगो के साथ होने के समय में जो व्यक्ति भाग जाता हे वही जीवित रहता हे।

19 During the earthquake, at the time of the attack, during the famine and with the bad people, the person who runs away, only  that person live.

20 व्यक्ति को धर्म , अर्थ , काम , मोक्ष इन सभी मेंसे एक कार्य तो करना ही चाहिए, नही तो उस व्यक्ति का जीवन निष्फल हो जाता हे।

20 The person must do one thing from all of these religion, meaning, work, salvation. else the life of that person is worthless

21 जहाँ पर मूर्खो का सम्मान नही होता हे, जहाँ पर खाने-पिने की चीजे सुरक्षित रहती हो, जहाँ पति-पत्नी में झगड़ा नही होता हे, उस घर में  कभी-भी धन की कोई कमी नही होती हे।

21 Where idiots are not respected, where there is a safe and secure food, where there is no quarrel between husband and wife, there is no shortage of money in that house.

Monday, 18 December 2017

Chapter - 2 / दूसरा अध्याय

1 औरते जुठ बोलने वाली, हिम्मत वाली, धोखा करने वाली, मुर्ख , लालची, पवित्र न रहने वाली, स्वभाव से कठोर होती हें।

1 the women are liar, courageous, deceitful, stupid , greedy, unholy, harsh by nature.

2 खाने - पीने की क्षमता के साथ खाने की वस्तुओ का होना, काम की शक्ति के साथ-साथ सुन्दर पत्नी का होना और धनवान होकर दान की भावना रखना ये सब व्यक्ति के पूर्वजन्म के तप का फल होता हे।

2 having food items with the ability to eat and drink, being of beautiful wife along with the power of sex and being rich and having a sense of charity is all the result of the penance of the person's past life.

3 जिस व्यक्ति के पुत्र आज्ञाकारी, पत्नी पति की बात मानने वाली हो तथा जो व्यक्ति अपने कमाए हुए धन से संतुष्ट होता है उसके लिए यह जीवन ही स्वर्ग है ।

3 the person whose son is obedient,  the wife is to obey the husband and the person who is satisfied with the money he earned, this life is heaven.

4 जो पिता की सेवा करे पुत्र वही हे, जो अपने पुत्र के सुख- दुःख तथा भरण- पोषण करे वही पिता होता हे, जिस पर भरोसा कर सके वही मित्र होता हें, जो पति की बात माने वही सच्ची पत्नी हें।

4 true son who serves the father, father who sustains his son is the true father, true friend who can trust , one who obeys the husband's command is the true wife.

5 जो लोग आपके सामने मीठी - मीठी बाते करते और आपके पीछे आपकी निंदा करते हें, ऐसे लोगो को त्याग देना चाहिए। ये लोग विष से भरे घड़े के समान हें जिसका मुह दूध से ढका हें।

5 those people who speak sweetly in front of you and condemn you behind you, you should give up such people. These people are like a jar full of poison, whose mouth is covered with milk.

6 जो मित्र आपका बुरा कर सकते हें उन पर तो विश्वास नही करना चाहिए किन्तु जिन मित्रो पर आप भरोस करते हें उन्हें भी सारे भेद नही बताने चाहिए क्यों की हो सकता हे की वह किसी बात पर नाराज़ होने पर सारे भेद खोल दे ।

6 The friend who can do bad to you, should not believe them but The friends you trust should not even tell all the secrets Because he may open up all the distinctions if he is angry with something.

7 किसी कार्य के लिए कोई योजना हो तो उसे किसी को भी नही बताना चाहिए, जब तक की आप उस योजना को पूर्ण कार्य में बदल न दे और सफल ना हो जाये।

7 If there is a plan for any work, then it should not be told to anyone, unless you turn that plan into complete work and become successful.

8 मुर्खता हमेशा अपमानित और दण्डित करती हे, इसी तरह जवानी भी विवेक के खो जाने से दुःख देने वाली होती हे किन्तु सबसे बड़ा अपमान हे किसी दुसरे व्यक्ति के घर किसी कारण रहना।

8 Foolish always humiliates and punishes,  In the same way, youth also is sad to lose wisdom, but the biggest insult is to stay at another person's house.

9 जिस प्रकार सभी पर्वत पर माणिक्य प्राप्त नही होते, सभी हाथियों के मस्तक पर मणि नही होता, सभी जगह सच्चे साधू नही मिलते हे उसी प्रकार प्रत्येक वन में चन्दन नही मिल सकता।

9 Just as the mountain does not get all the precious stones, all the elephants do not have a gem on the head; there are no true monks in every place, in the same way sandalwood can not be found in every forest.

10 एक बुद्धिमान व्यक्ति अपने बेटो को अच्छे संस्कार दें ताकि बेटे ज्ञानवान और शीलवान बने और यही लोग समाज में पूज्य बनते हें।

10 An intelligent person should give good memories to his son so that the son becomes a knowledgeable and wise and that people become worshiped in the society.

11 जिस प्रकार बगुला हंस के समान होने पर भी उनके जुंड में अच्छा नही लगता , उसी प्रकार विद्वानों की सभा में विद्याहीन अपमानित होते हें। ऐसे  माता- पिता को बच्चो का शत्रु  माना गया हे , जो उसे शिक्षा नही देते।

11 Just as the heron is similar to a swan, they do not feel good in their joints, in the same way, the scholars are insulted in the council. Such parents are considered as enemies of children, who do not give them education.

12 ज्यादा प्यार करने से बच्चो में दोष उत्पन्न हो जाते हे, डाटने से सिख मिलती हें, इसीलिये पुत्र तथा शिष्य को ज्यादा प्यार करने के बजाय डाटना और समजाना चाहिए।

12 When there is a fault in the children by having more love, they get the teachings from the discontinuity, so the son and the disciple should be intercepted and explained instead of more love.

13 व्यक्ति को रोंज़ ज्ञान की बाते पढनी चाहिए, एक श्लोक न पढ़ सके तो आधा श्लोक ही पढे किन्तु वह पढ़े। यदि न पढ़ सके तो दान करना और दुसरो की भलाई करनी चाहिए।

13 The person should read the words of  knowledge, if he could not read a verse, he would read the half-verse but he could read it. If you can not read, donate and do good to others.

14 जीवन में सबसे बड़े दुःख हे - (1) पत्नी का साथ न होना (2) अपने ही लोगो से अपमानित होना (3) कर्जा होना (4) दुष्ट के घर नौकरी (5) गरीबी (6) मूर्खो के साथ रहना।

14 The biggest pain in life is - (1) Wife should not be united (2) To be humiliated by her own people (3) Being a debt (4) Rogue house job (5) poverty (6) living with idiots.

15 वह पेड़ जो नदी के किनारे हे, वह औरत जो दुसरे व्यक्ति के घर पर रहे,  वह राजा जो बिना सभा के हो ये सभी जल्दी खत्म हो जाते हें।

15 The tree which is on the bank of the river, the woman who resides in the house of another person, the king who is without a person, all of these are quickly over.

16 विद्या ब्रह्मण की शक्ति हे,, सेना राजा की शक्ति हे , धन बनियों की शक्ति हे, उसी प्रकार शुद्र की शक्ति हें सेवाकार्य।

16 Knowledge is the power of the Brahman, army is the power of the king, the power of the wealthy bearers, the power of the shudras is the service.

17 निर्धन प्रेमी को वेश्या छोड़ देती हे, पराजित राजा को प्रजा छोड़ देती हे, सूखे पेड़ पर पक्षी नही बैठते उसी प्रकार भोजन करने के बाद मेहमान को घर छोड़ देना चाहिए।

17  the prostitute leaves the poor boyfriend,
People leave the defeated King , Birds do not sit on dry trees, the guest should leave the house after eating .

18 जिस प्रकार पंडित दान-दक्षिणा लेंने के बाद चला जाता हे, शिक्षा पूरी होने पर शिष्य चला जाता हे उसी प्रकार वन के जलकर ख़त्म हो जाने से पशु- पक्षी जंगल छोड़कर चले जाते हे।

18 just as the Pandit goes after taking Dan-Dakshina, the disciple goes after the completion of education; in the same way, the animal leaves the jungle after the end of the forest burns.

19 बुरा व्यवहार करने वाले , गलत स्वभाव वाले , दुष्ट व्यक्ति के साथ कोई बुद्धिमान भी यदि दोस्ती करता हे तो वह भी जल्दी ही नष्ट हो जाता हें।

19 A person with bad behavior, friendship with bad man a wise person  will be destroyed soon.

20 प्रेम सम्बन्ध समान कर्म, गुण , आचरण वाले व्यक्ति से ही करना चाहिए। धन कमाने के लिए व्यवसाय सबसे अच्छा हे। इसी तरह अच्छे संस्कारो वाली पत्नी भी घर में ही सुरक्षित रहती हे।

20 Love should be associated with the same actions, qualities, and behavior. Business is the best to earn money. Similarly, the wife of good rituals is also safe in the house.


Saturday, 16 December 2017

chapter - 1 / पहला अध्याय

1. पृथ्वी, पाताल और स्वर्ग के स्वामी भगवान विष्णु को प्रणाम करता हु | प्राचीन शास्त्रो को आधार बनाकर राजनीति के गूढ़ सिद्धांतो का वर्णन करता हूँ |

1.  i bow the lord Vishnu who is possessor of earth, inferno or heaven. By supporting the ancient scriptures, I describe the mystical principles of politics.

2. इस निति शास्त्र का पाठ करके व्यक्ति ये समज सकता हे की कौनसा कार्य किया जाना चाहिए, इसके साथ ही उसे यह भी ज्ञान होता हे की उस कार्य का परिणाम क्या होगा | 

2.  by following the principles of this policy, one can understand what action should be done, along with this, he also has the knowledge of what will be the result of that work.


3. जनसामान्य के कल्याण के लिए में उन रहस्यों को बताता हूँ, जिनका ज्ञान होने से मनुष्य अपने किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है |

3. for the welfare of the masses, I tell those mysteries witch by having knowledge, man can achieve any of his goals.


4. दुष्ट पत्नी के भरण-पोषण से, मूर्ख शिष्य को समझाने तथा दुखी व्यक्तियों के साथ रहने से बुद्धिमान व्यक्ति को भी दुःख ही उठाना पड़ता हे |

4. characterless wife’s nutrition, to convince a foolish disciple and living with the unhappy people, the wise man also gets hurt.


5. जिसकी पत्नी दुष्ट हो, जिसके दोस्त भरोसे के लायक न हो, नौकर आज्ञाकारी न हो तथा जिसके घर में सांप रहता हो वह व्यक्ति बस मरने ही वाला है | 

5. whose wife is wicked, whose friends are not worthy of trust, the servent is not obedient and the person in whose home is a snake, the personal is going to die.

6. व्यक्ति धन को एकत्रित करता है, आगे आने वाले संकटो के लिए यदि अपनी पत्नी के लिए धन का त्याग करना पड़े तो कर देना चाहिए और यदि अपने आप के लिए पत्नी व धन दोनों का त्याग उचित है | 

6. The person should collect funds for the coming crisis, for your wife money should be sacrificed and it is appropriate to sacrifice both wife and wealth for ourselves. 

7. संकट से बचने के लिए धन जमा करना चाहिए| क्या धन एकत्रित करने वाले को दुःख प्राप्त नहीं होता है? धन कभी भी स्थिर नहीं रहता, किसी भी समय वह जा सकता हे फिर भी मनुष्य को प्रयत्न करना चाहिए| 

7. funds should be collect for avoid trouble. Does the person collecting money do not get sorrow? Money never remains unstable, at any time money can go, man should try always for crisis.


8. जहाँ सम्मान नहीं, जहा नौकरी नहीं, जहाँ भाई-बन्धु नहीं और सबसे महत्वपूर्ण जहाँ शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकते ऐसे स्थान पर कभी नहीं रहना चाहिए

8. where there is no respect, where there is no Job, where there is no brother or relative, and the most important where there is no education, never stay at such a place.


9. ऐसे स्थान पर भी नहीं रहना चाहिए जहाँ धनवान लोग, कर्मकाण्ड के पंडित, देश का राजा, नदी, डॉक्टर ये सभी न हों | 

9. There should not be even a place where rich people, Ritualist, Country King, River, Doctor etc. are not all of these. 

10. इसके अतिरिक्त मनुष्य को ऐसे स्थान पर भी नहीं रहना चाहिए जहाँ भगवान् पर आस्था न हो, कर्म करने में शर्म और भय न हो, जहाँ लोग बुद्धिमान न हो, लोगो में एक दूसरे की मदद करने की भावना न हो

10. Apart from this, a person should not stay in a place where there is no faith in god, do not shy and afraid to act, where people are not intelligent. And the most important no sense of help in the people

11. चाणक्य कहते हे की समय आने पर कौन व्यक्ति कैसा है इसका पता लगाया जा सकता है - (1) सौपे गए कार्य को सेवक कितनी ईमानदारी से करता है | (2) बुरी लत पड़ने पर परिजनों की पहचान होती है | (3) सच्चा मित्र वही हे जो मुसीबत में आपका साथ दे | (4) धन के न होने पर भी पत्नी आपका साथ दे तो ही वो पतिव्रता होती है |

11. Chanakya says  that it is possible to find out who the person is when the time comes-(1) – how honest is the servant to the assigned task ?(2)- due to the bad addiction, relatives are identified,(3) – true friend is the one who is with you in trouble.(4) – even if you don’t have money, with should cooperate with you.

12. जब व्यक्ति को कोई भयंकर बीमारी हो जाती है, जब व्यक्ति को खाने पिने का अभाव हो जाता है, जब व्यक्ति पर कोई मुक़दमा लगाया जाता है, जब वह व्यक्ति अपने किसी सम्बन्धी को शमशान भूमि ले जाता हे तो उस समय जो उसका साथ देता है, वही सच्चा मित्र  होता है |

12. when a person has a fatal disease, lacks to eat, sued, when the person is carrying a cremation to a relative, then at that time who joins him, he is a real friend or a relative.

13. अनिश्चित लक्ष्य के पीछे भागने से यही होता हे की अनिश्चित लक्ष्य तो नही मिलता किन्तु जो निश्चित लक्ष्य प्राप्त हो सकता हे हम उसे भी खो देते है।

13. Running behind an uncertain goal does not get the uncertain goal that happens, but we can lose the exact goal that can be achieved.

14. विवाह हमेशा समान स्तर के घरो में ही करना चाहिए, कुलीन लड़की यदि रूपवती न भी हो तब भी बुद्धिमान व्यक्ति को उसी  से विवाह करे और यदि नीच कुल की लड़की रूपवती भी हो तब भी विवाह नही करना चाहिए।

14. marriage should always be in the same family. Even if a noble girl is not beautiful then even a wise man should marry her and even if the girl of the lower cast is beautiful even then the person should not marry.

15. हिंसक पशुओ, नदियों, सिंग वाले जानवरों, शस्त्रधारियो, औरतो, राज-घरानों के लोगो इन सभी पर कभी भी एकाएक भरोसा नही करना चाहिए।

15. violent animals, rivers, horned animal, armaments, women(prettiness), people of royal family should never trust them all. 

16. विष में यदि अमृत होतो उसको त्यागना नही चाहिए , उसे ग्रहण कर लेना चाहिए । कोई स्वर्ण यदि गन्दी जगह हो तब भी उसे उठा लेना चाहिये। नीच व्यक्ति के पास कोई विद्या होतो उसे भी ग्रहण कर लेना चाहिए यही चाणक्य ने ये भी कहा हे की नीच कुल की गुणवान युवती से विवाह कर लेना चाहिए।

16 if there is nectar in the poison, then it should not be discarded and should be taken. Any gold should be picked up even if it  is a dirty place. If lower caste person has any education then he also should also accept it. Chankya has also said that marriage  should be done with virtuous women of low caste.

17. औरतो में पुरुषो से दो गुना ज्यादा भूख, चार गुना ज्यादा लज्जा, छः गुना ज्यादा साहस और आठ गुना ज्यादा कामवासना होती हें। 

17. women have twice as much hunger then men, four times ashamed, six times more courage, eight times more sexual desire.

chapter 6 /

1  धर्मशास्त्रों  और संतो की वाणी को सुनकर  भी व्यक्ति  धर्म का ज्ञाता हो सकता है, इसलिए बुद्धिमान और धार्मिक व्यक्ति के साथ में रहना चाहि...