Monday, 1 January 2018

Chapter 4 / चौथा अध्याय

1 बच्चो के जन्म लेने से पहले ही भगवान ये निर्धारित कर देते हें, की उसकी मृत्यु कब होगी , केसे होगी , और कहा होंगी । व्यक्ति के अच्छे - बुरे कर्म तथा व्यक्ति द्वारा प्राप्त विद्या , व्यक्ति को समाज में कितना सम्मान मिलेगा, ये सभी बाते पूर्व निर्धारित होती हें।

2 जब परिवार का एक सदस्य साधु बन जाता हे, तो परिवार का ये दायित्व हे की उसका सम्मान करे। , उस परिवार को गर्व करना चाहिए। मनुष्य को सांसारिक कर्मो को करके भी न किया , ऐसा मानना चाहिए  ।

3 केवल देखने से मछली अपनी संतान की परवरिश करती हे, कछुआ ध्यान लगाकर अपने बच्चो को पलता हे , पक्षी अन्डो को छूकर अपनी संतान का ध्यान रखती हे, उसी प्रकार अच्छे व्यक्ति के साथ रहने से आपका कल्याण हो जाता हे।

4 व्यक्ति का शरीर जब स्वस्थ हो, और उसे कोई रोग न हो, तो उसे यात्रा , दान - पुण्य , सत्संग , पूजा - पाठ , आदि करना चाहिए। शरीर को जब रोग हो जाता हे, तो मनुष्य कुछ भी नही कर सकता हे।

5 विद्या , कामधेनु गाय की तरह होती हे, जो मनुष्य की हर इच्छा को पूरा कर सकती हे, विद्या को प्राप्त करने वाले व्यक्ति को तत्काल फल मिल जाता हें, मुसीबत में माँ के सामान होती हें , विद्या ।

6 हजारो गुणहीन पुत्रो से अच्छा हे, की एक पुत्र ही हो लकिन गुणवान हो, । जिस प्रकार हजारो तारे मिलकर भी रात का अँधेरा दूर नही कर सकते हे लकिन एक अकेला चन्द्रमा पूरी रात को शीतल कर देता हे।

7 इस श्लोक में लिखा गया हे की,  मुर्ख बेटा यदि पैदा हो जाये, तो उसका पैदा होते ही मर जाना अच्छा हे , क्योकि मृत्यु की पीड़ा थोड़े समय रहती हे । , लेकिन यदि मुर्ख बेटा जीवन भर माँ-पिता के साथ रहता हे, तो वह केवल दुःख ही देता हे।

8 नीच मनुष्य के घर नौकरी करना, जहाँ आजीविका का साधन न हो, जहाँ बासी खाना मिलता हो, बिना बात लड़ाई करने वाली पत्नी , मुर्ख बेटा , तथा विधवा लड़की , ये छह बाते व्यक्ति को हर समय दुःख पहुचाती हें।

9 यदि पुत्र बुद्धिमान न हो तो , वो एक दूध न देने वाली गाय के समान हे, जिसका कोई मतलब नही हे। यदि पुत्र अपने माँ-पिता की सेवा न कर सके , तो उस पुत्र का क्या लाभ ? , पुत्र ऐसा होना चाहिए , जो बुद्धिमान हो और माँ-पिता की सेवा करने वाला हो।

10 व्यक्ति को इस दुनिया में संस्कारी पुत्र , पतिव्रता पत्नी , और महान संतो के साथ रहने से ही सांसारिक सुख मिल सकता हे।

11 जो व्यक्ति किसी कार्य को एक बार कहता हे, और उसे करता हे, वही महान होता हे। जिस प्रकार राजा एक बार आदेश देता हे, पंडित एक बार सलाह  देते हे, और माँ-पिता अपनी लड़की की शादी एक बार कर सकते हे।

12 तपस्या केवल एकेले की जाती हे , पढाई दो लोग मिलकर करते हे, गाना गाने  के लिए तीन लोगो की जरुरत होती हे, यात्रा पर चार लोग जाते हे , खेत को बौने के समय पांच लोग काफी हे , उसी प्रकार यूद्ध के समय जितने ज्यादा लोग हो उतना अच्छा हे।

13 जिस परिवार में बेटा नहीं, वो परिवार आगे नहीं बढ़ सकता हे अर्थात उसका वंश नष्ट हो जाता हे मुर्ख व्यक्ति न तो सुख को समझ सकता हे और न ही दुःख को इस दुनिया में गरीबी सबसे बड़ा दुःख हे किसी महान व्यक्ति ने कहा था की  आप गरीब पैदा होते इसमें आपकी कोई गलती नहीं हे लेकिन आप गरीब ही मर जाते हे इसमें आपकी बहुत बड़ी गलती हे

14 अच्छा भोजन ज्यादा खाने से भी तबियत ख़राब हो जाती है, बुद्धिमान व्यक्ति को अपना अपमान सहन नहीं होता है, लगातार अभ्यास न करने से ज्ञान समाप्त हो जाता है गरीब व्यक्ति को किसी भी समारोह में नहीं जाना चाहिए क्योकि वहा  उसका अपमान ही  होगा  एक बूढ़े व्यक्ति को युवा लड़की से शादी नहीं करनी चाहिए, दोनों का जीवन नर्क हो जाता है |

15  जो धर्म दया भाव नहीं सिखाता वह अधर्म है, जिस गुरु के पास विद्या  नहीं उसके पास नहीं जाना चाहिये, जिस प्रकार  हमेशा झगड़ा करने वाली पत्नी का कोई लाभ नहीं, उसी प्रकार मुसीबत में साथ न देने वाले भाइयो का कोई लाभ नहीं |

16  लगातार पेदल यात्रा करने वाले लोग, दोडने का अभ्यास न करने वाले घोड़े, युवती जो मैथुन नहीं करती, ये सभी असमय ही बूढ़े हो जाते  है  कपड़ो को भी बहुत देर तक धुप में नहीं रखना चाहिए |

17  व्यक्ति को समझदार होकर जीवन बिताना चाहिए | हम सब को ये सोचना चाहिए कि  हमारे मित्र कितने है  हमारा समय केसा चल रहा है - अच्छा  या बुरा, हम किस घर में रह रहे है, हमारी आय  कितनी है, मै कोन हु  इस संसार में क्यों आया हूँ, और मेरी शक्ति कितनी  है |

18  व्यक्ति की दो जातियां होती है, एक जब  वे जन्म लेते है,  और दूसरा जब वे अपनी  शिक्षा प्रारम्भ करते है,  इन व्यक्तियों का इष्टदेव अग्नि है, जो बुद्धिमान है वो ईश्वर  को इस संसार के कण कण में देखता है, और जो अल्प बुद्धि है वो भगवान को पत्थर में देखता है |     




No comments:

Post a Comment

chapter 6 /

1  धर्मशास्त्रों  और संतो की वाणी को सुनकर  भी व्यक्ति  धर्म का ज्ञाता हो सकता है, इसलिए बुद्धिमान और धार्मिक व्यक्ति के साथ में रहना चाहि...